ईरान -इजराइल युद्ध से शेयर बाजार हुआ धराशाई होने से निवेशकों के करोड़ों डूबे
सोना 8 हजार, चांदी 23 हजार रुपए उछली, बाजार में मची हलचल
मेरठ। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते इसका असर देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई। इससे सोना 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 23 हजार रुपए से अधिक का इजाफा हुआ।
मेरठ बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 8,374 रुपए बढ़कर 1,67,471 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,53,403 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
एसो . के महामंत्री विजय आंनद के अनुसार सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी का दाम 23,148 रुपए बढ़कर 2,89,848 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था।हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4.09 प्रतिशत बढ़कर 1,68,740 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.49 प्रतिशत बढ़कर 2,95,336 रुपए हो गया है। विजय आनंद का कहना है ईरान -इजराइल युद्ध होने से सोने -चांदी में दामों में तेजी आ सकता है। वही सोने चांदी में निवेश करने वालों में असंजमस की स्थिति बनी हुई ।
शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट
बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रियल्टी (प्रॉपर्टी), ऑयल एंड गैस और ऑटोमोबाइल सेक्टर को हुआ है, जो करीब 2% तक नीचे आ गए हैं. युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 7% से ज्यादा का उछाल आया है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर भी बुरा असर पड़ा है. मिडिल ईस्ट में उड़ानों के रद्द होने से ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियां दबाव में हैं। मेरठ के काफी संख्या मे निवेशकों का पैसा युद्ध के कारण डूब गया है। शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने वाले सुनील कुमार ने बताया कि बाजार में स्थिति असमंजस की बनी हुई है।
डीजल-पेट्रोल के दाम में हो सकती है वृद्धि
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पहली बार ट्रेडिंग शुरू होते ही ब्रेंट क्रूड $82.37 प्रति बैरल तक पहुंच गया जो पिछले साल जनवरी के बाद इसका उच्चतम स्तर है। युद्ध के कारण तेल के दामों में तेजी आ सकता है। इस बारे में पेट्रोल पंप एसो. के अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है । स्थिति पर नजर रख रहे है। अगर पीछे से तेल के दाम में वृद्धि होती है। मजबूरनवशं उन्हें भी पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते हे।


No comments:
Post a Comment