डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल हापुड़ में होली उत्सव

हापुड़। डी.ए.वी पब्लिक स्कूल हापुड़ में होली का उत्सव बड़े ही भव्य तरीक़े से मनाया गया ।

प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने सभी छात्रों को होली की शुभकामनाएँ दीं तथा होलिका दहन की पौराणिक कथा व आज के संदर्भ में इसका महत्व भी बताया। किस प्रकार होली प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग है, जो धार्मिक के साथ- साथ किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि होलिका दहन के साथ ही गेहूँ की फसल भी पकने लगती है और बैसाखी पर कटाई भी प्रारंभ हो जाती है। प्रधानाचार्य जी ने सभी बच्चों को समझाते हुए कहा कि हमें होली केवल प्राकृतिक रंगों से ही खेलनी चाहिए क्योंकि कैमिकल से बने रंग त्वचा को प्रभावित करते हैं। कई बार तो असावधानी के कारण रंग आंखों में गिर जाता है जो आंखों के लिए ख़तरनाक होता है। प्रधानाचार्य  ने सभी छात्रों को गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, इसलिए हमें इस त्योहार की गरिमा बनाए रखनी चाहिए ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts