कड़ी सुरक्षा में होगी  दरोगा भर्ती  परीक्षा 

 परीक्षा से पहले गुरुवार को पूरी रिहर्सल की गयी 

 ट्रिपल लेयर सुरक्षा मे ट्रेजरी में डबल लॉक में रखे गये पेपर 

 मेरठ। आगामी 14 और 15 मार्च को मेरठ समेत  पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाली  दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा का पेपर ट्रिपल लेयर सुरक्षा में ट्रेजरी में डबल लॉक के अंदर रखा गया है। परीक्षा से पहले गुरुवार को पूरी रिहर्सल की गयी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। 

गुरूवार को पुलिस लाइन में परीक्षा को लेकर रिहर्सल किया गया । जिसमें  कैसे समय पूर्व ही पेपर सीलबंद स्थिति में केंद्र पर पहुंचाया जाए।सैंटर पर कैसे परीक्षा पेपर की सुरक्षा रखनी है। इसके बारे में रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में सब कुछ औके रहा। 43 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।ट्रेजीी में ट्रिपल लेयर सुरक्षा और डबल लॉक में पेपर रखे गए हैं।  पुलिस और बाकी टीम के अलावा मजिस्ट्रेट को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बनाया गया है।परीक्षा से पहले गुरुवार को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम को रिहर्सल के लिए बुलाया गया है। इन सभी को स्टेशनरी दी जाएगी और निर्धारित परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा। इस तरह से पता चल सकेगा कि परीक्षा के समय कोई परेशानी तो नहीं होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts