सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे 

 मेरठ।  अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल बिजली बंबा बाईपास में वार्षिक परीक्षाफल घोषित कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कपिल मुखिया ब्लॉक प्रमुख मेरठ,रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर सचिन शर्मा जी एडवोकेट व मुख्य अतिथि  कपिल मुखिया ब्लॉक प्रमुख मेरठ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के डायरेक्टर महोदय द्वारा सभी अतिथियों को विद्यालय का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया।

 कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 9 तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गए। पुरस्कार पाकर सभी छात्र एवं छात्राएं बहुत प्रसन्न हुए। बच्चों के साथ आए माता-पिता भी अपने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर अति प्रसन्न नजर आए। 

मुख्य अतिथि कपिल मुखिया ने अपने विचार सांझा किए  जिसमें उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को अपना स्नेह व शुभकामनाएं दी व उन्होंने माता-पिता एवं अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन से दूर रखने हेतु अन्य गतिविधियों में उन्हें संलग्न करें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित छात्र और व्यक्ति ही बड़ा होकर देश का अच्छा नागरिक बन सकता है अतः शिक्षा सर्वोपरि है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विकास  ने सभी अतिथियों का  एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा जिसमें गुंजन गर्ग, सजल शर्मा, रिचा शर्मा,आरती , ज्योति शर्मा, अनीता मिश्रा, नैना, आरती रावत , प्रभांशु राणा, विशाखा, मुस्कान , लावण्या, मुजीर उस्मानी, सचिन कौशिक, इंदु शर्मा, प्राची गुप्ता,संगीता शर्मा, कोमल आदि मुख्य भूमिका में रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts