रोज़ा इफ्तार में बरसी 'नूरानियत' 

मेरठ। पवित्र  रमज़ान का महीना जैसे जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है वैसे ही शहर में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी रोज़ा इफ्तार पार्टियों का आयोजन शुरू कर दिया है। 

सराय बहलीम स्थित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के आवास पर उनके बेटे हाफ़िज़ इमरान याकूब ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए। इफ्तार से पहले आलिम ए दीन ने रोज़े की एहमियत बयान की। इस दौरान नूरानियत बरसती रही। रोजेदारों ने रो रो कर अपने गुनाहों की तौबा की। उलेमा ने रोज़े की हालत में बरती जाने वाली सावधानियों का भी उल्लेख किया। इसके बाद सराय बहलीम स्थित मस्जिद में सभी रोजेदारों ने मगरिब की नमाज़ अदा की। इससे पूर्व हाफ़िज़ इमरान याकूब, डॉ. यूसुफ कुरैशी, हाजी शहज़ाद कुरैशी और फिरोज़ कुरैशी ने सभी रोजेदारों का इस्तकबाल किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts