वामिका गब्बी ने ‘भूत बंगला’ के सेट पर जीता सबका दिल

मुंबई। जब से ‘भूत बंगला’ का टीज़र आया है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर ज़बरदस्त क्रेज बना हुआ है। पूरे 14 साल बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी वापस लौट रही है, जो दर्शकों को डरावनी मस्ती और ज़बरदस्त कॉमेडी का डोज़ देने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, और इसी बीच एक गाने की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प वाकया सामने आया है।

शूटिंग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने एक ट्रेन का बहुत ही अहम सीन शूट किया है, जिसमें उन्हें ट्रेन के किनारे पर खड़ा होना था। इस सीन के लिए अक्षय कुमार के साथ तालमेल और सही टाइमिंग की बहुत ज़रूरत थी। सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि वामिका और अक्षय के बीच का भरोसा और तालमेल इतना शानदार था कि उन्होंने इस मुश्किल सीन को बहुत ही आसानी से पूरा कर लिया।
कैमरे पर दोनों का तालमेल एकदम कुदरती और शानदार दिख रहा था।” सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स भी वामिका के आत्मविश्वास और अक्षय के साथ उनकी जबरदस्त ट्यूनिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts