फ्लाइट के बाथरूम में युवक पी रहा था बीड़ी
क्रू मेंबर ने गोवा पहुंचते ही किया पुलिस के हवाले
नयी दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उड़ान के दौरान एक यात्री को विमान के टॉयलेट में बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया, जिसके पास लाइटर भी मिला। इस गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में दिल्ली के आशीष नामक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फ्लाइट में उड़ान के दौरान ही टॉयलेट के अंदर बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि यह घटना शनिवार को फ्लाइट QP1625 में हुई।
टॉयलेट में जो यात्री बीड़ी पी रहा था. उस आरोपी की पहचान आशीष के रूप में हुई है, जो दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। एयरलाइन की शिकायत के मुताबिक, उसने उड़ान के दौरान विमान के टॉयलेट में कथित तौर पर बीड़ी पी और उसके पास एक लाइटर भी मिला।
अधिकारियों का कहना है कि ऐसी हरकत से विमान और उसमें सवार यात्रियों व क्रू मेंबर की सुरक्षा को खतरा हो सकता था. यही वजह है कि यात्रियों की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए युवक की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस तरह की घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्डिंंग से पहले यात्रियों की जांच भी की जाती है।
युवक के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
पुलिस ने बताया कि गोवा के मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सिविल एविएशन सेफ्टी के खिलाफ गैरकानूनी कार्यों के दमन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है. इसके साथ ही मामले को लेकर युवक से पूछताछ भी की गई है।
अकासा एयर की तरफ से घटना को लेकर क्या कहा?
अकासा एयर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 7 मार्च को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में एक यात्री को टॉयलेट में स्मोकिंग करते पाया गया था। एयरलाइन के अनुसार, क्रू ने तय सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रिया का पालन किया और गोवा पहुंचने पर यात्री को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया. एयरलाइन ने कहा कि वह जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है।


No comments:
Post a Comment