के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को मिला संसद दर्शन का गौरव

मेरठ।के. एल. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा XII की छात्रा अविका सिंघल और कक्षा-X के छात्र शुभ अग्रवाल को भारत की संसद की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने संसद की कार्यवाही के साथ-साथ देश के प्रमुख नेताओं जैसे श्री अमित शाह, श्री राहुल गाँधी, श्री राजनाथ सिंह और श्री किरण रिजिजू के विचार भी सुने। छात्रों ने पुरानी संसद भवन और राष्ट्रपति भवन का भी भ्रमण किया। इस प्रेरणादायक अवसर को उपलब्ध कराने में सांसद श्री राजकुमार सांगवान का सहयोग तथा विद्यालय का मार्गदर्शन रहा।

विद्यालय के प्रबंधक वर्ग व प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts