ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसो. ने मनाया होली मिलन समारोह
मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन व हिंदी समाचार पत्र सर्वहित भारत के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो पत्रकारों में भाग लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रभात राय ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कलम के सिपाही एकजुट होकर भ्रष्टाचार वह तानाशाही का विरोध करें और अपनी कलम से सच्चाई लिखकर समाज को दर्पण दिखाएं।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन हरित ,कानूनी सलाहकार दीपक अग्रवाल एडवोकेट ,,लेखाकार रमेश चौहान प्रदेश महामंत्री शाहवेज खान जिला अध्यक्ष संजीव तोमर आदि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम के आयोजक मनोज कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन व सर्वहित भारत की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सभी पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेरठ के प्रसिद्ध गायक इमरान रफी डॉक्टर एम शान ,रूपराम लोकेश कुमार आदि ने एक से एक प्रसिद्ध गीत गाकर सभी पत्रकारों को झूमने पर मजबूर किया वहीं फूल बरसा कर होली का आनंद लिया इस मौके पर द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा, दिनेश चंद्र ,नरेंद्र शर्मा ने भी पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में मनोज अंकित शर्मा राजकुमार मुकेश कुमार स्क शर्मा नंदकिशोर पीसी गौतम मोहन देव गौरव अरुण बसवाल, एवीएसठाकुर आदि मौजूद रहे


No comments:
Post a Comment