लोगों ने टेली स्कोप से चंद्र ग्रहण को लाइव देखा
बोले पहली बार देखा ऐसा अदभुद नाजारा
मेरठ। मंगलवार को चन्द्र ग्रहण को लाइव देखने के लिए बिजली बंबा पास स्थित विज्ञान केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाम 6:17 से 6:47 तक चंद्र ग्रहण का टेलीस्कोप से लाइव होते देखा। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक यह दृश्य देखकर रोमांचित हो उठे।
विज्ञान घर से चंद्र ग्रहण संबंधित एक गतिविधि चल रही है आज 6:17 से 6:47 तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा इसके लिए विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान घर में आम जनता के लिए लाइव देखने की व्यवस्था की गई है।मेरठ के अलग अलग जगह से लोग टेलीस्कोप से लाइव चंद्र ग्रहण देखने आ रहे है।आम जनता में चांद से संबंधित जानकारी को लाइव पाने के लिए गजब का उत्साह है। प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा फ्रॉम डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ एंड आरव शर्मा दीपक शर्मा, संगीता ,अंजलि ,सागर,मानवी आदि मौजूद रहे।
दीपक शर्मा ने बताया इस अदभूद नजारें को देखने के लिए विज्ञान केन्द्र में टेलीस्कोप की व्यवस्था की गयी। उन्होंने इस नजारे को देखने के लिए युवाओं व छात्राओं में जोश दिखाई दिया । चन्द्र ग्रहण के लाइव होता देख अपने आप में अदभूद रहा। उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार इस प्रकार को नजारा देखा है।


No comments:
Post a Comment