एएसपी को तोपची वाड़ा में चलता मिला हुक्का बार
पुलिस ने दो भाईयों को लिया हिरासत में
मेरठ। थाना कोतवाली के क्षेत्र में बीती एएसपी द्वारा तोपची वाडा में एक मकान में छापेमारी में हुक्का बार चलता मिला। कार्रवाई के दौरान 30 हुक्के, फ्लेवर्ड तंबाकू और अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया।
एसएसपी आंतरिक्ष जैन को जानकारी मिली थी तोपची वाड़ा में अवैध् रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिस पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी। छापा कोतवाली थानाक्षेत्र के तोपचीवाड़ा में देर रात करीब एक बजे मारा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर हुक्का बार का संचालन कर रहे दोनों भाइयों को पकड़ा। बरामद सामान में चिलम, पाइप, अमेरिकन व जाफरान फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामग्री शामिल है।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि उन्हें काफी समय से तोपचीवाड़ा में जाहिद के बेटों जैद और उजैफ द्वारा अवैध रूप से हुक्का बार चलाने की सूचना मिल रही थी। छापे के दौरान दुकान के अंदर चारों ओर धुआं फैला हुआ था और टेबलों पर हुक्के रखे हुए थे। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई थी।पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस दुकान से शहर के करीब 20-25 अन्य हुक्का बार को हुक्का और तंबाकू की आपूर्ति की जाती थी। दुकान के भीतर ग्राहकों को हुक्का परोसने का काम भी चल रहा था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दुकानदार अभी तक हुक्का बार चलाने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।


No comments:
Post a Comment