जीआरटी पब्लिक स्कूल में नन्हे कदमों ने भरी उड़ान

 ग्रेजुएशन सेरेमनी में बच्चों का हुआ सम्मान

 मेरठ। जीआरटी पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी भराला ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह विद्यालय आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को अवश्य प्राप्त करेगा।

समारोह के दौरान यूकेजी के विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने वेलकम सॉन्ग पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं नर्सरी के बच्चों ने बटरफ्लाई डांस और एलकेजी के बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में एलकेजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ग्रैंड फिनाले ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन योगेंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह समारोह नन्हे विद्यार्थियों के जीवन में नई शुरुआत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। विद्यालय के प्रबंधक तुषार चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts