सहारनपुर ने एक लाख के ईनामी फरार चल रहे शहजाद को किया ढेर 

मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए 

 मारे गये बदमाश पर   गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे

सहारनपुर । सहारनपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख फरार चल रहे ईनामी बदमाश शहजाद को भुठभेड़ के दौरान पुलिस ने ढेर कर दिया। भुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गये। घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बुधवार शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी  बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।मुठभेड़ के दौरान 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश शहजाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बेहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पेशेवर तरीके से गोवंश की हत्या करता था शहजाद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल बदमाश शहजाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पहचान शहजाद पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गन्देवड़ा थाना फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शहजाद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था, जिस पर गोकशी, हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे इस बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसकी उम्र 40 साल थी। पुलिस का दावा है कि वह पेशेवर तरीके से गोवंश की हत्या करता था। 

घटनास्थल से हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं, मृतक बदमाश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts