के.एल. के भूतपूर्व छात्र स्पर्श सिंघल ने सीए फाइनल परीक्षा में मेरठ जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मेरठ।विद्यालय के भूतपूर्व छात्र (2020-21) स्पर्श सिंघल ने प्रथम प्रयास में ही CA की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। जनवरी 2026 की CA फाइनल की परीक्षा में मेरठ जिले से 208 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमे से 49 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। जिसमें स्पर्श सिंघल ने सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 600 में से 369 अंक प्राप्त कर मेरठ शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 95.6% अंक प्राप्त किए थे।

विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने स्पर्श की इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts