ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग को और बढ़ाएंगे- ट्रंप
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के खिलाफ जंग शुरू किए जाने के बाद से मिडिल ईस्ट में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है.।रूस ने दोनों के बीच शत्रुता को तत्काल खत्म करने और कूटनीति से समस्या का समाधान किए जाने का अनुरोध किया है। हालात पर भारत की भी नजर बनी हुई है।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार की रात को कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ धोखा किया। ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी है। जरुरत पड़ी तो जंग को और बढ़ाएंगे। ईरान अपने हथियार डाल दे नहीं तो ऐसे ऑपरेशन होंगे, जिसे दुनिया ने नहीं देखा होगा।
ट्रंप ने कहा कि ईरान दुनिया में आतंक का प्रायोजक है। ईरान, अमेरिका पर हमला करना चाहता था। मैंने जनरल सुलेमानी को मारा। अब तक ईरान के 10 वॉरशिप तबाह किए।ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन जारी है। ईरान पर अभी और बड़े हमले होंगे. ये हमला ईरान को समय रहते एक्शन न लेने की सजा है।
तुरंत लेबनान छोड़ दें अमेरिकी नागरिक, US ने जारी की चेतावनी
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है. अमेरिका ने अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा करने से मना किया है। अमेरिका ने कहा है कि जो अमेरिकी नागरिक पहले से लेबनान में हैं। वे तुरंत वहां से निकल जाएं। अमेरिका दूतावास ने सलाह दी है कि जब तक कमर्शियल फ्लाइट्स चालू हैं, उनका इस्तेमाल करके लेबनान छोड़ दें. बता दें कि लेबनान में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं।


No comments:
Post a Comment