कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाकर बीमार हुए एडीएम
अधिकारियों ने की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारीबागपत।बागपत में नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखे एडीएम की कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से तबीयत बिगड़ गई। एडीएम शिवनारायण और उनके रसोइया को उल्टियां और चक्कर आने लगे। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, एडीएम के बीमार होने की सूचना के बाद खाद्य विभाग एक्टिव हो गया। शहर में कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने सैंपल लिए और जांच के लिए भेजे।
जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी कुट्टू की पकौड़ी खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि एडीएम ने नवरात्रि का व्रत रखा था। उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।
एडीएम समेत 10 लोगों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों का इलाज जारी है। पूरी तरह ठीक होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।
कुट्टू आटा की सैपलिंग हुई, लोगों को चेताया
उधर, एडीएम के खराब आटे की पकौड़ी खाने की सूचना के बाद खाद्य एवं औषध प्रसाधन विभाग में हड़कंप में मच गया। विभागीय टीम सक्रिय हुई और बागपत के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी।


No comments:
Post a Comment