रामलीला मैदान में निगम द्वारा कूड़ा ड़ालने से भड़के ट्रांसपोर्टर 

 बोले कूड़ा नहीं उठाया तो सड़कों पर डाल देंगे 

 मेरठ।  ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ की सदस्यों ने रामलीला ग्राउंड में नगर निगम के ट्रैकों द्वारा डाल रहे कूड़े को लेकर हंगामा किया । एसो. के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है। अगर कूड़े को नहीं उठाया गया तो वह सड़क पर कूड़े को डालने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

रामलीला ग्राउंड में नगर निगम ने ट्रैकों द्वारा काफी मात्रा में पूरे मेरठ शहर का  कूड़ा रामलीला ग्राउंड में डाल दिया है ।जिसमें से बहुत गंदी दुर्गंध ट्रांसपोर्ट नगर में फैल रही है। इसकी सूचना अध्यक्ष गौरव शर्मा ने चीफ इंजीनियर नगर निगम को दी लेकिन काफी दिनों से इसका निस्तारण न होने के बाद आज ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा किया अगर जल्द कूड़ा नहीं उठा तो नगर निगम द्वारा हो रहे कार्यों को रोकने का काम ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन करेगी । एक तरफ तो ट्रांसपोर्ट व्यापारी सड़क पर हो रही खुदाई से परेशान है दूसरी तरफ रामलीला ग्राउंड को कूड़ा का टीला बना दिया गया है जिसमें में की जानवर भी मरे हुए है।काफी बदबू आ रही है। इसका विरोध आज ट्रांसपोर्टरों ने किया और कहा जल्दी कूड़ा नहीं उठा तो ये  कूड़ा उठाकर सड़कों पर डाल देंगे मौजूद रहे दीपक गांधी, गौरव शर्मा, रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति, सरदार खेता सिंह, अंबर गोयल, अनीश चौधरी, बबलू, शिवम विनायक , संतोख सिंह, नीरज मुल्तानी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts