कड़ी सुरक्षा बीच हुई अलविदा जुमे की नमाज

-मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने किया फुट मार्च

-नमाज के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की शहर की निगरानी

मेरठ। अलविदा जुमे की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हो गई। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस लगातार फुट मार्च करती रही। खुद एसएसपी, एसपी सिटी के साथ पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भ्रमणशील रहे। एसएसपी ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी की भावनाओं को आहत न करें और आपसी भाईचारे में त्योहार मना कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करें।

 पूरे जिले में 13 सौ पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी 

जिले की सभी मस्जिदों अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे थे। इसके लिए पूरे जिले में 13 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में आरएएफ व आरआरएफ को स्थानीय पुलिस के साथ लगाया गया था। ताकि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर सके। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार सुबह से स्थानीय खुफिया एजेंसी को लगा दिया गया था। जामा मस्जिद समेत शहर की कुछ बड़ी मस्जिदों के आसपास पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। नमाज के दौरान पुलिस ने शहर की ड्रोन कैमरों से निगरानी की और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने आरएएफ व आरआरएफ के साथ फुट मार्च किया। इसी दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के साथ शहर में भ्रमणशील रहे और नमाज अदा होने के बाद एसएसपी ने लोगों से संवाद भी किया। 

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, जुमे की नमाज को देखते  जिले में सुरक्षा के कड़ो बंदोबस्त किए गए थे। सभी सीओ और थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश दिए गए थे। एसएसपी ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर किसी की भावनाओं का आहत करने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की या फिर किसी असामाजिक तत्व ने अफवाह फैला कर जिले के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया तो ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने आम जनमानस से अपील की है कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts