पुलिस लाइन में खेली गई कपड़े फाड़ होली

डीजे  की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल

  एडीजी से लेकर एसएसएस तक गीतों पर झूमें    

मेरठ। मेरठ में होली के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस महकमें में जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। खूब अबीर गुलाल उड़ा। जिले के सभी थानों से लेकर रिजर्व पुलिस लाइन तक होली की धूम रही।

ढोल की थाप पर झूमते रंगरूटों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। मैदान में भरे पानी में गिराकर कीचड़ से होलीखेली गई। एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडे समेत सभी पुलिस अधिकारी रंगों से सराबोर दिखे।

पुलिस लाइन में किए गए इंतजाम दुल्हेंडी से अगले दिन पुलिस की होली खेली जाती है। गुरुवार को पुलिस की होली रही, जिसके लिए पुलिस लाइन में विशेष इंतजाम किए गए थे।परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे डीजे की थाप पर रंगरूटों का हुल्लड़ शुरू हुआ। सात समुन्दर पार, जोगी जी ढूंढ के ला दो, दुनिया की ठा... ठा... ठा... जैसे गीतों पर एसएसपी ने भी जमकर धमाल मचाया।



 एसएसपी  अविनाश पांडे जैसे ही पुलिस लाइन में पहुंचे, होली का उत्साह कई गुना बढ़ गया। जैसे ही वह रंगरूटों के बीच पहुंचे, रंगरूटों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।उसके बाद होली के फिल्मी गीतों पर एसएसपी अविनाश पांडे समेत सभी अधिकारी खूब झूमे। होली का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। पुलिस कांस्टेबल से लेकर एसएसपी तक एक ही जगह खूब झूमे।

अफसरो की टोली ने भी जमकर किया धमाल

एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडे के साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा सभी डिप्टी एसपी, कई थाने के थानेदार भी मौजूद रहे, जिन्होंने रंगरूटों के बीच खूब होली खेली। दमकल की गाड़ियों में रंगीन पानी भरकर सभी को भिगो दिया। ढोल और ताशे की थाप पर भी सभी ने खूब ठुमके लगाए।

महिला थाने पर चढ़ा होली का रंग 

महिला थाने में भी खूब उड़ा गुलाल शहर के सभी थाने रंगों से सराबोर दिखे। थानेदारों ने स्टाफ के साथ जमकर होली खेली। अधिकांश सभी थानों में डीजे लगाए गए थे। महिला थाने का भी नजारा बदला हुआ था। यहां भी डीजे पर बज रहे फिल्मी गीतों की धुन पर महिला पुलिसकर्मी जमकर झूमी। हालांकि महिला पुलिसकर्मी मीडिया से दूरी बनाती जरूर दिखी।

एसएसपी बोले- होली के संदेश को जीवन में उतारें

एसएसपीअविनाश पांडे ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है। होली के संदेश को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि वह अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts