नौचंदी मेले की गरिमा के अनुरूप की जाये समस्त व्यवस्थाएं-डा. वी.के. सिंह

जिलाधिकारी ने नौचंदी मेले के आयोजन के संबंध में की बैठक, मेला उद्घाटन तैयारी के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

    मेरठ। विकास भवन सभागार में नौचंदी मेला तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। नौचंदी मेला को परम्परागत/भव्यता के साथ मनाए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया।

 डीएम ने नौचंदी मेले की समस्त कमेटियो के गठन हेतु संशोधित नामों पर विस्तार से चर्चा करते हुये समितियों को अंतिम रूप देकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। परम्परागत रूप से नौचंदी मेला के उद्घाटन के संबंध में निर्देशित किया गया कि कमेटी सदस्य एवं अन्य गणमान्यजनो को आमंत्रण पत्र समय से उपलब्ध कराये जाए तथा उद्घाटन की समस्त तैयारियों को यथासमय सुनिश्चित करें। नौचंदी मेले में विभिन्न समितियों द्वारा कराये जाने वाले कार्यों यथा-पटेल मंडप की समस्त व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, वाहन पार्किंग, दुकानों के आवंटन, सुरक्षा व्यवस्था, टेंडर प्रक्रिया, स्मारिका, प्रचार-प्रसार, शौचालय, मोबाईल टॉयलेट, विद्युत सुरक्षा, प्रदर्शनी, स्टॉलों का आवंटन, झूलों की व्यवस्था, स्वास्थ्य कैम्प, पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि समस्त बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा/सुझाव प्राप्त करते हुये सभी तैयारियो को यथासमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

डीएम ने कहा कि नौचंदी मेला प्रांतीयकृत मेला है। मेले की गरिमा के अनुरूप समस्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने निर्देशित किया कि नौचंदी मेला की समिति/उप समिति को अंतिम रूप देते हुये नियमित तौर पर बैठक कराई जाये। 

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वी.एस. कुशवाहा, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मेला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts