ईरान युद्ध से खाद्य तेलों में लगी आग

सरसों के तेल में 30 रूपए की बढ़ोत्तरी 

लखनऊ।ईरान युद्ध की वजह से खाद्य तेलों का आयात न हो पाने की वजह से खाद्य तेल के दामों में महंगाई आ गई है। थोक बाजार में ही सरसों के तेल में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, रिफाइंड में 30 और पॉम ऑयल में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कारोबारी बताते हैं कि बाजार में माल ही नहीं है, जिसकी वजह से महंगाई बढ़ रही है।

पांडेयगंज व यहियागंज के बड़े किराना व्यापारियों ने बताया कि थोक बाजार में 130 रुपये वाला सरसों तेल 30 रुपये बढ़कर 160 रुपये हो गया है। 140 वाला सोया रिफाइंड 170 रुपये में पहुंच गया है। वहीं, 140 वाला पॉम ऑयल 155 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। कृषि विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि सरसों की नई फसल तैयार हो गई है। कुछ जगह कटाई भी हो गई है लेकिन इस तरह से महंगाई बढ़ना चिंता का विषय है। फुटकर कारोबारी संतोष गुप्ता बताते हैं कि होली तक जो दाम नहीं बढ़े थे वह भी अब बढ़ने लगे हैं। इससे बाजार में खाद्य तेलों की शॉर्टेज भी बढ़ गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts