नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 एडिशन - 1
लीग मैच में स्पोर्ट्स एक्स ने असॉल्ट वॉरियर्स को हराया
मेरठ।गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर श्री नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 एडिशन - 1 का लीग मैच असॉल्ट वॉरियर् ओर स्पोर्ट्स एक्स के बीच खेला गया। जिसमे स्पोर्ट्स एक्स ने अपना मैच 5 विकेट से जीता।
टॉस जीतकर असॉल्ट वॉरियर्स के कप्तान रजत जैन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए असॉल्ट वॉरियर्स की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाये। जिसमे अक्षय ने 45 गेंदों में 33 रन और तपन ने 19 गेंदों 24 रन की पारी खेली । गेंदबाजी मे स्पोर्ट्स एक्स की तरफ से सुमित चौधरी ने 4 ओवर मे 16 रन देकर 2 ओर प्रवीण कुमार ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया । जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने 16.4 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। जिसमें रोहित ने 40 गेंदों मे 58 रन और सनी सिंह ने 10 गेंद मे 19 रन की पारी खेली! गेंदबाजी मे असॉल्ट वॉरियर्स की तरफ से रजत ने 4 ओवर मे 33 रन देकर 2 विकेट ओर विवेक ने 2 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया |
प्लेयर ऑफ द मैच - रोहित ( स्पोर्ट्स एक्स )
बेस्ट बैटर ऑफ द मैच - रोहित ( स्पोर्ट्स एक्स )
बेस्ट बॉलर ऑफ़ द मैच - रजत जैन ( असॉल्ट वॉरियर्स )
बेस्ट फिल्डर ऑफ द मैच - देवेंद्र कुमार ( असॉल्ट वॉरियर्स)
इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा जी , मेहुल शर्मा , पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू (कोच हनी क्रिकेट ग्राउंड) मौजूद रहे।अंपायर की भूमिका समित गुप्ता ओर निश्चल सिंह तथा स्कोरर वरुण सिंह ने निभाई।


No comments:
Post a Comment