भारत और श्रीलंका के बीच सदियों से स्थापित हैं प्रगाढ़ संबंधः उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने
- संकटकाल में भारत ने जिम्मेदार पड़ोसी और मददगार दोस्त की भूमिका निभाई है- उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने
- श्रीलंका की उच्चायुक्त ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय की रिसर्च एंड इनोवेशन के क्षेत्र में उपलब्धियों को सराहा
मेरठ। भारत हमेशा से ही श्रीलंका का करीबी सहयोगी देश रहा है और कोविड में वैक्सीन की सहायता से लेकर 2022 के आर्थिक संकट के दौरान भी भारत ने जिम्मेदार पड़ोसी और मददगार दोस्त की भूमिका निभाई है। इसीलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका ने मित्र विभूषण के सम्मान से सम्मानित किया है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने ने छात्रों को संबोधित करते हुए उक्त विचार रखे।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने का शुभ आगमन हुआ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ मयंक अग्रवाल जी ने उच्चायुक्त महोदय का स्वागत किया। उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय के हरित परिसर और शैक्षिक गुणवत्ता खासकर रिसर्च एंड इनोवेशन के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की भरसक प्रशंसा की।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने का छात्रों व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उच्चायुक्त महिषिनि कोलोन्ने ने भारत और श्रीलंका के 2000 साल पुराने समृद्ध रिश्तों की जानकारी देते हुए कहा की भारत और श्रीलंका के बीच की दूरी सिर्फ 31 किलोमीटर की है। दोनों देश समुद्र के अलावा पुरानी विरासत को भी साझा करते हैं। उच्चायुक्त महिषिनी कोलोन्ने ने बताया कि उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई भारत में पुणे से ही की है और इस दौरान भारत की बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य सभ्यताओं को बेहद करीब से महसूस किया है। छात्रों के सवालों के जवाब में उन्होंने बताया कि श्रीलंका में दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है। श्रीलंका अपने हालिया आर्थिक संकट और उसके बाद राष्ट्रपति के पद स्थगन की स्थिति से भी जल्दी ही बाहर आ जाएगा।
आईआईएमटी रेडियो की डायरेक्टर डॉ सुगंधा क्षोत्रिय ने उच्चायुक्त का विश्वविद्यालय आगमन पर आभार वक्तय किया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.वी.पी.राकेश, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, इंटरनेशनल सेल के डायरेक्टर डॉ. राकेश शर्मा, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह सहित सभी विभागों के डीन, एचओडी व छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ। एकता शर्मा ने किया।


No comments:
Post a Comment