अल्ट्रासाउंड हैंड्स-ऑन सिमुलेटर वर्कशॉप का सफल आयोजन
मेरठ।मेरठ ऑब्स्टेट्रिक एवं गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (FOGSI Meerut) द्वारा NIGF अध्यक्ष डॉ. रागिनी अग्रवाल के सहयोग से रविवार को होटल हार्मनी इन में “Obstetrics Under Scanner” थीम पर अल्ट्रासाउंड हैंड्स-ऑन सिमुलेटर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में लगभग 60 स्त्रीरोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुरुग्राम से आईं फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. श्रेयसी शर्मा ने अल्ट्रासाउंड तकनीक पर अपने अनुभव साझा किए, वहीं डॉ. कनिका यादव (पैथोलॉजिस्ट एवं प्रीनेटल जेनेटिक्स विशेषज्ञ) ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा (पैट्रन, मेरठ ऑब्स गायने सोसाइटी) ने अपने आशीर्वचन में आधुनिक प्रसूति चिकित्सा में अल्ट्रासाउंड की बढ़ती भूमिका और समय पर भ्रूण विकृतियों की पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कटारिया (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ) एवं डॉ. महेश चंद्र (PCPNDT नोडल अधिकारी) ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. भारती माहेश्वरी ने बताया कि उन्नत अल्ट्रासाउंड तकनीक के साथ-साथ चिकित्सकों के कौशल और ज्ञान को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई। सचिव डॉ. प्रियंका गर्ग ने कहा कि भ्रूण विकृतियों की प्रारंभिक पहचान से सही परामर्श और समय पर निर्णय संभव होता है, जिससे मातृ स्वास्थ्य और मानसिक तनाव में कमी आती है। उन्होंने यह भी कहा कि सिमुलेटर आधारित इस प्रकार की वर्कशॉप हर स्त्रीरोग विशेषज्ञ के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे उनके कौशल को और बेहतर बनाया जा सकता है।
संयुक्त सचिव डॉ. ईशा खनुजा ने बताया कि यह वर्कशॉप इस तरह बनाई गई थी कि डॉक्टरों को केवल किताबों की जानकारी ही नहीं, बल्कि मशीन पर काम करने का भी अच्छा अभ्यास मिल सके। यह कार्यक्रम NIGF और मेरठ ऑब्स गायने सोसाइटी के साथ मिलकर आयोजित किया गया, ताकि सभी स्त्रीरोग विशेषज्ञ अपनी जानकारी और कौशल को और बेहतर बना सकें और मरीजों को बेहतर इलाज दे सकें।


No comments:
Post a Comment