रेड लाइंस को हरा कर पावर हिटर ने मास्टर ट्राफी किया कब्जा 

 मेरठ।  हनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पावर हिटर ने रेड लायंस की टीम को 54 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। आयोजक ने विजेता व उपविजेता को ट्राफी देकर सम्मानित किया। 

 पावर हिटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए   18.5 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें मोहित ने 31 रन व रोहित ने 26 रन बनाए । वही गेंदबाजी में रेड लायंस की तरफ से गौरव ने 4 विकेट , सचिन ने 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी रेड लायंस टीम 13 ओवर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें शनि ने 26 रन बनाए ।

वही गेंदबाजी में पॉवर हिटर की तरफ से अंकित ने 4 विकेट व कुलदीप ने 3 विकेट लिए। आयोजक विजय काजला ने बताया कि मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी अंकित को मुख्य अतिथि रविंदर काजला व जिला पंचायत  सदस्य अमित फ़ौजी ने देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज लुक्का को चुना गया। इस अवसर पर हनी काजला , कोच दीपक सिद्धू, कोमल, प्रभात आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts