यूपी में रामनवमी पर दो दिन अवकाश; सीएम  योगी का बड़ा निर्णय

पहले सिर्फ 26 मार्च को ही अवकाश, अब एक दिन बढ़ाकर 27 मार्च को भी छुट्टी

लखनऊ।  रामनवमी पर अवकाश को लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। इस बार रामनवमी पर दो दिन छुट्टी रहेगी। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले यह छुट्टी सिर्फ 26 मार्च को ही थी, लेकिन इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है। ऐसा जनभावना और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है। रामनवमी पर अनुमान है कि लाखों श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ेंगे। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि रामनवमी की नवमी तिथि 26 मार्च को दोपहर में शुरू होकर 27 मार्च को सुबह तक रहेगी। अयोध्या समेत कई जगहों पर उदयातिथि के अनुसार मुख्य उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। जनभावना का सम्मान करते हुए सरकार ने 27 मार्च को अतिरिक्त अवकाश घोषित कर भक्तों की आस्था और सुविधा को प्राथमिकता दी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लिया गया है। 26 मार्च को पहले से घोषित छुट्टी के साथ अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को रामनवमी के पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा। अयोध्या, अयोध्या धाम, फैजाबाद समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भक्तों की सुविधा के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं।

यह फैसला योगी सरकार की आस्था और जनसेवा की भावना को दर्शाता है।रामनवमी के मौके पर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि आस्था के सम्मान में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्णय से न केवल श्रद्धालु लाभान्वित होंगे, बल्कि रामनवमी का पर्व पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जा सकेगा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts