फिल्म छाप तिलक के पहले गाने का टीज़र रिलीज़

मुंबई। फिल्म जिनी वेड्स सनी 2 को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है, इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने छाप तिलक का टीज़र रिलीज़ कर दिया है।
जारी किए गए टीज़र में लीड जोड़ी अविनाश तिवारी और मेधा शंकर एक खूबसूरत और जश्न भरे माहौल में नज़र आते हैं। पेस्टल रंगों के पारंपरिक परिधानों में सजे दोनों कलाकारों की दिलकश केमिस्ट्री और भावपूर्ण एक्सप्रेशंस इस गाने की रोमांटिक और उत्सवपूर्ण झलक पेश करते हैं। टीज़र फिल्म के इस म्यूज़िकल ट्रैक की झलक देते हुए दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है।
फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे, जो कहानी में और रंग भरते दिखाई देंगे।
यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts