‘सेल्फी लो, शाइन करो’ में दिखेंगी शिल्पा शिंदे
मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों टेलीविजन सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' को लेकर चर्चा में हैं। अब वे विमेंस डे के मौके पर एंड टीवी की एक खास पहल में शामिल हो रही हैं। इस पहल का नाम है "सेल्फी लो, शाइन करो"। यह अभियान महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और खुद को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया गया है।
शिल्पा शिंदे इस मुहिम में हिस्सा लेंगी और महिलाओं को प्रोत्साहित करेंगी। यह कार्यक्रम 7 और 8 मार्च को लखनऊ के एक बड़े मॉल में होगा। शिल्पा वहां पहुंचकर लोगों से बात करेंगी, सेल्फी लेने में मदद करेंगी और इस पहल की भावना को फैलाएंगी।
शिल्पा शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ" का यह अभियान महिलाओं के लिए मजेदार और अच्छा महसूस कराने वाला है। महिलाएं मॉल में खास इंस्टॉलेशन पर सेल्फी क्लिक कर सकती हैं और एंड टीवी को टैग करके शेयर कर सकती हैं। इससे उन्हें चमकने का मौका मिलेगा।


No comments:
Post a Comment