इंटर जोनल इंटर युनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप का विजेता बना यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास
एसआरएम चेन्नई रही रनरअप टीम
मेरठ। आईआईएमटी विवि में महिला वर्ग में बीते तीन दिनों से जारी इंटर जोनल इंटर युनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के बी ब्लॉक सेमीनार हॉल में तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप 2025-26 का समापन किया गया। पांच राउंड की प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते पहला स्थान हासिल किया। एसआरएम आईएसटी चेन्नई दूसरे स्थान पर रही। तीसरे राउंड तक दूसरे स्थान पर बनी हुई यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली आखिरी के दो राउंड्स में कड़े मुकाबलों में अपनी पोजिशन बरकरार नहीं रख पाई और पहले चार स्थानों में भी जगह नहीं बना सकी। महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस तीसरे और सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रही। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के फिजीकल एजुकेशन विभाग के डीन डॉ वीएस पटियाल और डीन एक्टिविटीज डॉ लखविंदर सिंह ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
चीफ ऑर्बिटर यानी निर्णायक संकल्प अरोड़ा के साथ ऑर्बिटर्स स्वाती भट्ट, विवेक त्यागी, प्रीती त्यागी और शोभित जैन को भी मंच से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बनी रही वूमेन ग्रांड मास्टर सविता श्रीबी और रशिता रवि ने अपने सारे मुकाबले एक तरफा जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल अधिकारी अंशी शर्मा, प्रणव दिनकर, राहुल कुमार और पूजा ने सहयोग दिया।
प्रतियोगिता में चैस बोर्ड पर आमने सामने वर्ल्ड चैंपियन और नेशनल चैंपियन
ऑल इंडिया इंटर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप 2025-26 में भारत के सभी राज्यों से शतरंज के खिलाड़ी मेरठ में चेस बोर्ड पर आमने सामने आ गए। मद्रास के चेन्नई से आई 2318 रेटिंग के साथ खेल रही रक्षिता रवि और 2351 रेटिंग के साथ खेल रही सविता श्रीबी दोनों ही वूमेन ग्रांड मास्टर टाइटल जीत चुकी हैं। दोनों इस पूरी प्रतियोगिता में अविजित रहीं हैं। दिल्ली की अनिष्का विक्रम 2130 रेटिंग के साथ इस प्रतियोगिता में खेल रही हैं। अनिष्का विक्रम कॉमन वेल्थ 2015 में रजत पदक जीत चुकी हैं। 2023 में उन्होंने विमेन कैंडिडेट मास्टर्स जीता था।


No comments:
Post a Comment