ईरान -इजराइल युद्ध का असर 

इस साल पाक में पाकिस्तान डे पर नहीं निकलेगी परेड़ 

 परेड को शहबाज शरीफ सरकार ने किया  रद्द 

  लाहौर,एजेंसी।  ईरान से अमेरिका-इजरायल की जारी युद्ध  के कारण पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट्रोल-डीजल को कम खर्च करने के उपायों पर फोकस करने के ऐलान के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ऑफिस की तरफ से सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान डे पर परेड नहीं निकाली जाएगी।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ शरीफ के कार्यालय ने पोस्ट किया, 'खाड़ी तेल संकट और उसके नतीजे में सरकार की तरफ से लागू किए गए मितव्ययिता उपायों के मद्देनजर, यह फैसला लिया गया है कि 23 मार्च 2026 को पाकिस्तान दिवस परेड और उससे जुड़े समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।'

महज झंडा फहराकर मनेगा पाकिस्तान डे 

इस पोस्ट में आगे कहा गया कि इस दिन को गरिमा के साथ उचित स्तर पर एक साधारण ध्वजारोहण समारोह के जरिए मनाया जाएगा। मंत्रालयों और विभागों को सलाह दी जाती है कि वे इस मौके को गंभीर और सम्मानजनक तरीके से मनाएं, यह सुनिश्चित करते हुए कि इस दिन का महत्व बना रहे। भले ही कार्यक्रम सीमित स्तर पर आयोजित किए जाएं।

गल्फ में तनाव का पाकिस्तान पर असर

गौरतलब है कि इन दिनों खाड़ी में ईरान से इजरायल-अमेरिका का युद्ध चल रहा है। वहीं, ईरान जवाबी कार्रवाई में अरब के तमाम देशों पर मिसाइल और ड्रोन मार रहा है। इसकी वजह से गल्फ का पूरा इलाका तनाव में है। इस बीच, ईरान ने Gulf Of Hormuz को भी बंद कर दिया है, जिसकी वजह से पाकिस्तान को तेल मिलने में परेशानी हो रही है और उसे किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है।

पाकिस्तान के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए मारामारी और लोगों की लंबी लाइनें दिखी हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सरकार लोगों से कंजूरी से पेट्रोल-डीजल खर्च करने का आह्वान कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts