संभव योजना के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण 

मेरठ। पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत, ऊर्जा भवन मेरठ में आयोजित हुई जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं एवं विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का शीघ्घ्र समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जन-सुनवाई की अध्यक्षता प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा की गई जिसमें मेरठ सहित आस-पास के विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान विलिंग, मीटर, पी।डी एवं नये संयोजन से संबंधित कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई, प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया की सभी शिकायतों का निस्तारण, पारदर्शी एवं जावाबदेही तरीके से किया जाए, साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाए प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो सके।

जन-सुनवाई के अवसर पर डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिनमें  संजय जैन (वाणिज्य),  स्वतंत्र कुमार तोमर  देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, अशोक सुन्दरम, पी.के सिंह,  मौ. सगीर, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह,  अनुराग भल्ला,  अभिषेक सिंह, श्री माँ अरशद (अधीक्षण अभियन्ता), सोनम सिंह स्टाफ आफिसर,  प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला,  महेश कुमार,  नवी सिंह श्री संजीव गुप्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts