अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला प्रशासन मेरठ द्वारा विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीएम द्वारा जनप्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डॉ. मीनाक्षी भराला, पूर्व एमएलसी डॉ.सरोजनी अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर खुशबू शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment