अल्फा हॉस्पिटल'से जुड़े अवैध किडनी रैकेट के तार

विनीत चपराना ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मेरठ । मंगल पांडे नगर स्थित अल्फा अस्पताल में सक्रिय अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह के खिलाफ छात्र नेता विनीत चपराना ने मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री से अस्पताल को सील करने और स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी अस्पताल का दोबारा संचालन विभाग की संदिग्ध भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने, अल्फा अस्पताल का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर उसे सील किया जाए तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज से मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में भेजने वाले और मनमानी वसूली करने वाली पैथोलश्वजी लैबों पर नकेल कसे जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts