अनावरण से पहले आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

 ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा 

मेरठ में संगीत सोम बोले- आरोपियों पर कार्रवाई हो; सपा विधायक की पत्नी भी पहुंचीं

  मेरठ। थाना इंचौली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने अनावरण के तैयार खड़ी डा. अम्बेडकर की मूति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह जैसे इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हंगामा आरंभ कर दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

भगवानपुर गांव में पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने निजी खर्चे से डा. अंम्बेडकर की मूर्ति लगवाई थी। आगामी 30 मार्च को मूर्ति का अनावारण होना था । इससे पूर्व बीती रात किसी असामाजिक तत्वों ने बीती रात को डा. अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह के समय ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त होते देखा तो उनका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। यह खबर आग की तरह फैल गयी। मूर्ति तोड़े जाने पर पूर्व विधायक संगीत सोम व सरधना विधायक अतुल प्रधान अपनी पत्नी सीमा प्रधान पहुंचे।  वही घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात मय फाेर्स मौके पर पहुंचे।



 उनका कहना है कि हम बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्देशों पर ही चल रहे हैं। यह मूर्ति खंडित कर बड़ा ही गलत किया गया है। 30 मार्च को इसका अनावरण होने वाला था। उससे पहले ही इसको खंडित कर दिया गया है।

उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा- जहां भी बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति है वहां पर कैमरे लगवाए जाने चाहिए।वही भीम आर्मी के मंडल प्रभारी बोले- आरोपियों पर कार्रवाई हो, सीसीटीवी लगाए जाएं

भीम आर्मी के मंडल प्रभारी विजेंद्र सूद ने कहा- भगवानपुर गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। सूचना पर भीम आर्मी की टीम मौके पर पहुंची है। प्रशासन से बात की गई है। जल्द मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।असमाजिक तत्व के लोगों ने बाबा साहब की आस्था को ठेस पहुंचाया है। ऐसे लोगों की पहचान करके उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।



ब्लॉक प्रमुख के पति बोले- जल्द नई मूर्ति लगाई जाए

ब्लॉक प्रमुख शर्मिंस्टा भंडारी के पति ऋषिपाल भंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- सरधना विधायक संगीत सोम की ओर से 30 मार्च को मूर्ति का अनावरण कराया जाना था। इससे पहले ही कुछ लोगों ने मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। हम लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति लगाई जाए। 30 तारीख को दोबारा से भव्य अनावरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कराए।

एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार ने कहा-

पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts