अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान- सदस्या

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की  सदस्या मीनाक्षी भराला,  मनीषा अहलावत तथा  डा. हिमानी अग्रवाल ने सर्किट हाऊस में की महिला जनसुनवाई

 मेरठ। सर्किट हाऊस में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की  सदस्या  मीनाक्षी भराला, मनीषा अहलावत तथा डा. हिमानी अग्रवाल द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 28 प्रकरण प्राप्त हुए।

 जिनमें मुख्य रूप से ’घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें तथा अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले’ सम्मिलित थे। माननीय सदस्यों द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का ’समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण’ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

सदस्या मीनाक्षी भराला ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह खुलकर अपनी बात रखें। उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीडन से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्यवाही करे। 

सदस्या डा. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि पीडित महिलाओ के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है, संबंधित विभागीय अधिकारी महिलाओ को सरकारी कार्यक्रम व योजनाओ से जोडकर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। सदस्या  मनीषा अहलावत ने निर्देशित किया कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ में महिलाओ को प्राथमिकता दी जाये। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओ से महिलाओ को जोडा जाये जिससे महिलाओ को सशक्त करने हेतु उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

जनसुनवाई के उपरांत सदस्यो द्वारा बालगृह सूरजकुंड तथा वृद्धा आश्रम गंगानगर  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानो में रह रहे बच्चो एवं वृद्धजनो को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ की जानकारी प्राप्त की गई।सदस्यो ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि संस्थान में रह रहे बच्चो एवं वृद्धजनो की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओ को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाये। 

इस अवसर पर  अभिषेक पटेल (सीओ महिला थाना), सीता सिंह (एसएचओ महिला थाना), जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला मिशन कोडिनेटर महिला एवं बाल विकास विभाग खुशबू शर्मा व विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts