तेज आवाज में संगीत व हेडफोन कान को पहुंचा रहे नुकसान - डा बीपी कौशिक
विश्व श्रवण दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंपों का आयोजन
मेरठ। शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर फ्रोम कम्पयूनिटी टू क्लॉसरूम हेरयरिंग केयर फॅार ऑल चिल्डि़न एक्ट नाऊ सो नो चाइल्ड इस लेफ्ट बिहाईंड डयू तो ईयर और हेयरिंग प्रोबलम की थीम पर जिले के प्रत्येक चिकित्सा ईकाई व जिला अस्पताल में मनाया गया। इस दौरान कैंप के दौरान 97 मरीजों की जांच की गयी जिसमें 38 मरीजों के कानों में दिक्कत नजर आई।
पी.एल शर्मा जिला चिकित्सालय में एक भव्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डॉक्टर पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ एवं डॉ बी.पी. कौशिक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जिला चिकित्सालय मेरठ द्वारा किया गया l
उक्त शिविर में आने वाले सभी जनमानस को श्रवण से संबंधित आवश्यक जांच व उपचार किया गया । साथ ही सभी जनमानस को श्रवण से संबंधित बीमारी व बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया । शिविरों में लगभग 97 मरीजों की श्रवण से संबंधित जांच की गई जिसमें लगभग 38 मरीजों को श्रवण से संबंधित दिक्कत सामने आई ।
डॉ बी.पी. कौशिक, ईएनटी सर्जन द्वारा बताया गया कि आजकल के आधुनिक युग में युवाओं व वयस्कों द्वारा अत्यधिक तेज आवाज में संगीत सुनना व हेडफोन आदि का प्रयोग श्रवण की क्षमता को हानि पहुंच रहा है ।


No comments:
Post a Comment