नवनिर्माण के 9 वर्ष पर संकल्प से सिद्धि तक उत्तर प्रदेश की विकासगाथा 

डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का किया प्रदर्शन

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सीसीएसयू के अटल सभागार में  कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ से मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण 

 अटल सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत किया लाभान्वित, प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की बताई उपलब्धियां 

प्रदेश में बना विश्वास और विकास का वातावरण-महापौर 

प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा योजनाओं का लाभ, मेरठ में विकास परियोजनाओं से बढ़ी रफ्तार-विधायक अमित अग्रवाल

प्रदेश की विकास यात्रा में मेरठ की सक्रिय भागीदारी-जिलाधिकारी

 मेरठ। प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर   प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्षः संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी/ मेला में आम जन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभान्वित किया गया । 

इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक सराहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 9 वर्षों की विकासगाथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म तथा “उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश” की थीम पर बनी लघु फिल्म “समृद्धि के प्रवेश द्वार” का प्रभावी प्रदर्शन किया गया, जिसने विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों का मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री  ने अपने संबोधन में कहा कि 9 अंक पूर्णता का प्रतीक है और इन 9 वर्षों में प्रदेश ने सुरक्षा, सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं, जिनमें 2.19 लाख से अधिक भर्तियां पुलिस विभाग में हुईं। 7 जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है तथा प्रत्येक जिले में साइबर थाना एवं हेल्प डेस्क संचालित हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है। सभी जिला मुख्यालय फोर-लेन कनेक्टिविटी से जुड़े हैं, 7 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है तथा देश का पहला रोपवे निर्माणाधीन है। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जहां अब तक 31 हजार से अधिक बड़े उद्योग स्थापित हो चुके हैं और 96 लाख एमएसएमई इकाइयां संचालित हो रही हैं।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का व्यापक विस्तार हुआ है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और समाज में विश्वास का वातावरण स्थापित हुआ है।

 विधायक मेरठ कैंट  अमित अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है और हर क्षेत्र में व्यापक विकास सुनिश्चित किया गया है। मेरठ जनपद में आरआरटीएस, नमो भारत मेरठ मेट्रो, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सहित विभिन्न हाईवे परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है, जिससे विकास की गति तेज हुई है। गंगा एक्सप्रेसवे एवं खेल विश्वविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं, जो शीघ्र ही जनपद को नई सौगात देंगी।

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में 9 वर्षों की विकास यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। मेरठ जनपद प्रदेश के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियो द्वारा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेशन योजनान्तर्गत  कमला,  श्याम लाल,  ब्रह्म कौर को प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समरीन व इल्मा को प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत रेनू सिंह, प्रियंका को प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुमारी राजबाला, संतोष कुमारी, नीता, निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजनान्तर्गत हसीना, समता, विद्युत चलित चाक निःशुल्क वितरण योजनान्तर्गत ज्योति, संदीप, उडद/मूंग मिनी किट वितरण योजनान्तर्गत सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत  कामिनी, सुनीता, मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत मुन्नी, अनीता तथा  पूनम सागर, सविता को प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक गुलाम मौहम्मद, जिलाधिकारी डा. वी.के सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts