मोदी के 8931 दिन तक सरकार में रहने पर राज्य सभा सांसद डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने दी बधाई
मेरठ। पीएम मोदी के पहले गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री पद फिर केन्द्र सरकार में पीएम रहने पर राज्य सभा सांसद डा. लक्षमी कांत वाजपेयी ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा है।
अपने बधाई संदेश में डा . लक्षमी कांत वाजपेयी ने कहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी 2001 से लेकर 2026 तक सरकार में रहते हुए 8931 दिन हो गये है। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। यह राजनैतिक यात्रा नहीं तप त्याग राष्ट्र सेवा का उदाहरण है। उन्होंने अपने पत्र में पीएम नरेन्द्र मोदी के सरकार में रहते हुए फैसलों का जिक्र किया है। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को परास्त करना, नये संसद भवन का निर्माण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम , धारा 370 ,53ए निरस्त,भरतीय न्याय संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023लागू कराना, चन्द्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव पर ,आदित्य एल -1 मिशन की एक लंबी छंलाग ,डा अंम्बेडकर के जीवन के पांच पवित्र स्थलों को जोड़कर पंच तीर्थ ,अयोध्या धाम में श्री राम लला का मंदिर,अबू धाबी में प्रथम हिंदू मंदिर का उद्घाटन, काशी विश्वनाथ काॅरिडोर ,महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडेार,असम में मॉ कामाख्या देवी काॅरिडेार, केदारनाथ ,गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ने का लक्ष्य के साथ चार धाम महामार्ग विकास परियोजना, काशी एंव गुजरात के बीच सांस्कृतिक संबधों को सुद्ढ करने हेतू काशी तमिल संगम, अंतराष्ट्रीय योग दिवस, एशियाई खेलो में शानदार 107 पदक जिसमें 28 गोल्ड, पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण पदक 111 पदक , सबसे तेज 5जी क्रियान्वयन बिना भ्रष्टाचार के , किसी भी स्थिति में विदेशों में फंसे हजारों भारतीयों को तिरंगे लेकर सुरक्षित भारत लाना, जी-20 सम्मलेन की अध्यक्षता, डिजिटल भुगतान में वैश्विक स्तर पर भारत प्रथम, एक नहीं तीन कोविड वैक्सीन विकसित कर देशवासियों काे सुरक्षा प्रदान की , सौ से अधिक देशों को कोविड -19 वैक्सीन उपलब्ध कराना, दुनिया की सबसे बडी अर्थव्यवस्था ,विकास दर 8.4 प्रतिशत, 81.35 करोड़ भारतीयों को निशुल्क खाद्यान्न् उपलब्ध कराना, 31 करोड से अधिक आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना के तहत 12.46 करोड़ गैस कनेक्शन उपल्बध कराना, प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोेड़ से अधिक घर बना कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराना, पचास कराेड़ जन -धन खाते खोलना, निर्भया फंड ,रक्षा बजट लगभग 6 लाख करोड़ की वृद्धि ,राफेल सहित अन्य अत्याधुनिक हथियारों की खरीद आदि मोदी के कार्यकाल में किए गये है। इससे बेहतर उपब्धित शायद ही देश के किसी नेता ने हासिल की है।


No comments:
Post a Comment