भारत ने  वेस्टइंडीज को  5 विकेट से हरा कर पहुंचा सेमीफाइनल में 

 जीत में संजू सैमसंग ने निभाई अहम भूमिका , छठी बार भारत ने किया सेमीफाइनल में पहुंचा 

कोलकाता ।   भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की जीत में सबसे ज्यादा अहम भूमिका संजू सैमंसग ने निभाई । आपनिंग करने आए संजू ने चौका कर भारत को सेमीफाइनलको पहुंचा दिया। 

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए।

 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 10 रन ही बना सके। ईशान किशन 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।

पावरप्ले में भारत ने बनाए 53 रन

भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ईशान किशन ने 6 गेंद में 10 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले में जेसन होल्डर और अकील ने विकेट चटकाए।

संजू सैमसन ने शतक कुर्बान कर जिताया मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन संजू सैमसन ने एक छोर संभाले रखा और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर चौका जड़ते हुए सैमसन ने भारत को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ्र। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts