पुलिस भर्ती परीक्षा आज और कल 45 केन्द्रों पर होगी आयोजित

पुलिस की चौक चौबंद रहेगी व्यवस्था, एआई तकनीक लागू

 अभ्यर्थियों की मदद को रेलवे, मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस हेल्प डेस्क रहेगी  

मेरठ। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए है। एक तरफ जहां हर केंद्र पर खुफिया विभाग से लेकर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं इस बार नकल माफियाओं से बचने के लिए परीक्षा में एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किए गए है, ताकि उन्हें रूट में कोई दिक्कत न हो। 

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक (दारोगा) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में होगी। इसके लिए 45 परीक्षा केंद्रों पर 78 हजार 720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बड़े परीक्षा केंद्रों पर 57 और छोटे केंद्रों पर 40 पुलिसकर्मी लगाए गए। ट्रेजरी से पेपर कैमरे की निगरानी में ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है। अभ्यर्थियों की जांच बायोमीट्रिक के अलावा रेटिना स्कैन तकनीकी से भी की जाएगी। नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस बार एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, पुलिस और प्रशासन की भर्ती को लेकर पूरी तैयारी है। इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक की फर्जी अफवाह उड़ाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया की निगरानी के लिए जनपद, रेंज, जोन और डीजीपी क्वार्टर स्तर से टीमें काम करेंगी। फर्जी सूचना का तत्काल ही खंडन किया जाएगा। गुगल लैंस या कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स सामान लेकर जाने वालों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाथ का बैंड या घड़ी पहनकर अभ्यर्थी अंदर नहीं जा सकेंगे। अभ्यर्थी बेखौफ होकर केंद्र पर पहुंचे और परीक्षा दें। उन्होंने बताया, कई नकल माफिया जमानत पर छूट चुके है। इन पर निगरानी के लिए एसटीएफ परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी करेगी। 

सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, रेलवे स्टेशन, नमोभारत और मेट्रो स्टेशन, रोडवेज और निजी बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए पुलिस ने हेल्प डेस्क रहेगी और अभ्यर्थी क्यूआर कोड मोबाइल पर स्कैन कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं। उसकी जियो टेकिंग कराई गई है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा केंद्रों में क्पा ले जा सकते है क्या नहीं

-परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले से चेकिंग शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। 

-अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर पैन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड ले जा सकेंगे। पानी की बोतल भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दी जाएगी। केंद्र के अंदर ही पानी की सुविधा होगा। 

-परीक्षा केंद्र के अंदर नजर का चश्मा ही ले जा सकेंगे। गुगल लैस का चश्मा या ब्लैक चश्मा नहीं ले जा सकेंगे। हाथ के बैंड भी गेट पर उतरवा दिए जाएंगे।

-स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, कोई भी लीड, सिर की कैप अंदर नहीं ले जा सकेंगे। कपड़ों के बटन से लेकर पैन तक की विशेष चेकिंग की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts