44483 उपभोक्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा चुका- प्रबंध निदेशक
पी.एम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा का लाभ, बिजली बिल मे मिलेगी राहत
क्षेत्र में अब तक 50294 ग्रिड कनेक्टिड सोलर प्लान्ट स्थापित
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया की उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध करने के उद्देश्य से, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर ऊर्जा को तेजी से बढावा दिया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत आवासीय भवनों तथा आवासीय परिसरों मे, सोलर पैनल स्थापित कर, उपभोक्ता ना केवल स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं ।
योजना के तहत 500 किवा तक के मल्टी स्टोरी व आर.डब्लू.ए. मे सोलर संयत्रों स्थापना पर, रूपये. 18 हजार प्रति कि.वा तक अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के परिसरों मे सोलर पैनल एवं स्मार्ट मीटर स्थापित हैं वे नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से, उत्पादित सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं यदि सोलर प्लाट से अतिरिक्त बिजली उत्पन्न होती है तो उसे उपभोक्ता के मासिक बिजली बिल मे समायोजित किया जाता है।
10 कि.वा. तक सोलर संयत्रों पर आवेदन शुल्क व नेट मीटरिंग परीक्षण शुल्क में छूट का प्रावधान है इसके अतिरिक्त राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 1 कि.वा पर रूपये 45 हजार, 2 कि.वा. पर रूपये 90 हजार तथा .3 कि.वा. से अधिक रूपये 1 लाख 8 हजार तक अनुदान प्रदान किया जाता है।
बडी संख्या में उपभोक्ता पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं अब तक निगम क्षेत्र में, 50294 ग्रिड-कनेक्टिड सोलर प्लान्ट स्थापित किये जा चुके हैं जबकि 44483 उपभोक्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा चुका है। डिस्कांम द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की गई है की उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर, अपने घरों को सौर ऊर्जा से सुसज्जित कर सकते है इससे न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल मे राहत मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण मे भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।


No comments:
Post a Comment