जेपी ग्रुप में एडमिशन कॉन्क्लेव 2026 में नयी एडमिशन सेल के उद्घाटन एंव बेटियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा 

मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में  "एडमिशन कॉन्क्लेव-2026" का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों, शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। सर्वप्रथम संस्थान के चेयरमैन डॉ. हरिओम अग्रवाल,  संगीता अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल तथा डॉ. विशाल अग्रवाल द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्थापित नई एडमिशन सेल का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। नई एडमिशन सेल के माध्यम से आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रवेश से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के एडमिशन डायरेक्टर ई. हुसैन फिरोज अंसारी ने मंच से उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्थान के शीर्ष प्रबंधन के साथ मिलकर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. विशाल अग्रवाल, CEO, JP Group of Institutions ने समाज में बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "स्व. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कॉलरशिप" की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी बेटी केवल 210,000 प्रति वर्ष के नाममात्र शुल्क पर संस्थान में उपलब्ध किसी भी पाठ्यक्रम में अध्ययन कर सकेगी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए वि‌द्यार्थियों एवं अभिभावकों को संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, प्रशिक्षण सुविधाओं तथा प्लेसमेंट अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. विशाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सदैव गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के एडमिशन निदेशक ई. हुसैन फिरोज अंसारी, विपेंद्र सिंह, डॉ. अमित चौधरी, निदेशक डॉ. उमेश कुमार, डॉ राजीव चौधरी, अर्पित चौधरी, श्री संजीव शर्मा जी प्रशासनिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts