समाधान दिवस पर 37 में 7 शिकायतों को अधिकारियों ने किया मौके पर निस्तारण 

जिलाधिकारी ने कार्यालय तहसील सदर के विभिन्न पटलो का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस 

 मेरठ । तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 07 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 37 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 07 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 

जिलाधिकारी महोदय ने कार्यालय तहसील सदर के विभिन्न पटलो, नायब तहसीलदार कोर्ट, आर.के. सैक्शन, संग्रह कार्यालय, राजस्व लिपिक कक्ष, पूर्ति निरीक्षक कक्ष, अभिलेखागार कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होने पटलो पर जाकर रजिस्टर व पत्रावलियो का अवलोकन किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने तहसील परिसर में साफ-सफाई, जनसुविधाएं, राजस्व न्यायालयो में मामलो का निस्तारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।इस अवसर पर एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आमजन तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts