रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

नोएडा। रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे पसंदीदा क्रूजर बाइक बन गई है। नवंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से इस बाइक की 6 लाख से ज्यादा बिक्री हो चुकी है क्योंकि इसने दुनिया भर के राइडर्स का भरोसा जीता है। इसके आरामदायक चलने के अंदाज़, बेहतर इंजन और आसान राइड के कारण रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 जल्दी ही अनुभवी बाइक चालकों और नए राइडर्स दोनों की पहली पसंद बन गई है।

बीते सालों में रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। साथ ही इसे 'इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2021' का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला, जिससे यह मिड-साइज बाइक सेगमेंट की सबसे सफल क्रूजर बाइकों में शामिल हो गई। लॉन्च के बाद से मेटियोर 350 ने आसान और आरामदायक क्रूजिंग का मतलब बदल दिया है। यह बाइक हर उम्र के राइडर्स के लिए शानदार है और रोज़ शहर में चलाने के साथ-साथ लंबी हाईवे यात्राओं के लिए भी आसान और आरामदायक क्रूजर बन गई है। रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 पहली ऐसी बाइक है जो रॉयल एनफील्ड जे-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर बनी है। इस बाइक ने जल्दी ही लंबी दूरी तक चलाने वाले राइडर्स के साथ - साथ बाइक के शौकीनों और पहली बार बाइक खरीदने वाले लोगों का भी दिल जीत लिया, क्योंकि इसमें आराम और बेहतर इंजन का अनुभव मिलता है। शहर के ट्रैफिक में चलाने की बात हो यह खुले हाईवे पर लंबी राइड हो यह बाइक दोनों ही परिस्थिति में उतनी ही आरामदायक लगती है। इसी वजह से मेटियोर 350 ने नए राइडर्स को आकर्षित करके मिड-साइज क्रूजर बाइक के सेगमेंट को और बड़ा बनाने में मदद की है। रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 की मांग भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी बहुत ज्यादा है। खासकर लैटिन अमेरिका, सार्क और यूरोप के बाजारों में यह बाइक काफी पसंद की जाती है। जिससे साफ पता चलता है, कि अलग-अलग जगहों और सड़कों पर चलाने के लिए भी यह बाइक लोगों को पसंद आती है।

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 में क्लासिक क्रूजर लुक और आधुनिक टेक्नोलॉजी दोनों का शानदार मेल है। इसमें 349सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो स्मूथ और अच्छी पावर देता है। जिससे चलाने वालों को उम्दा एहसास होता है। साथ ही इस बाइक में कई आधुनिक फीचर्स भी हैं, जैसे कि डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन पॉड, एलईडी लाइटिंग, प्रीमियम स्विच, यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच और एडजस्टेबल लीवर्स आदि। जिससे पता चलता है कि रॉयल एनफील्ड अपनी बाइक में क्लासिक डिजाइन के साथ नई सुविधाएँ भी देता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts