नोएडा में बिजली मीटर कंपनी में लगी आग, 24 घायल
नोएडा (एजेंसी)।नोएडा सेक्टर चार स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में गुरुवार को भीषण आग लगने से करीब 24 कर्मचारी घायल हो गए। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारी ने आज सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोएडा फेस वन थाना क्षेत्र के बी-चालीस, सेक्टर-चार स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बिजली मीटर बनाने का काम होता है। सुबह अचानक अज्ञात कारणों से कंपनी परिसर में आग लग गई। उस समय कंपनी के अंदर करीब दो सौ से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।


No comments:
Post a Comment