आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का भव्य शुभारंभ

- लीग के एंबेसडर स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने किया आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन

- शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला गया उद्घाटन मैच

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का रविवार शाम को भव्य शुभारंभ हुआ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शाम को भारतीय टीम के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन किया।

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए शाम 4 बजे से ही दर्शकों की भीड़ आईआईएमटी क्रिकेट मैदान पर उमड़नी शुरू हो गयी थी। शाम पांच बजे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार का आईआईएमटी क्रिकेट मैदान पर आगमन हुआ तो दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने भुवनेश्वर कुमार का स्वागत किया। शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेले जा रहे उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर शुभम स्मैशर्स के कप्तान प्रियम गर्ग ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। 

टॉस के पश्चात लीग के पदाधिकारियों, आठोें टीमों के कप्तान और टीम मालिकों के साथ भुवनेश्वर कुमार आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग की ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे। युवा खिलाड़ियों को भुवनेश्वर कुमार ने प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। भुवनेश्वर कुमार ने हरियाले आईआईएमटी क्रिकेट मैदान और रात्रि मैचों में प्रयोग की जा रही लाइटों की भरसक प्रशंसा की। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करने के लिए भुवनेश्वर कुमार ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की। भुवनेश्वर कुमार ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से युवा प्रतिभाएं सामने आती हैं और उन्हें बड़े मैच खेलने का अनुभव मिलता है।

मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी, लीग सचिव सुरेन्द्र चौहान जी, आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड और मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार का आभार व्यक्त किया। आयोजन में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, डीन वरेन्द्र सिंह पटियाल, डीन लखविन्दर सिंह का विशेष सहयोग रहा। 

फ्लड लाइट में खेले गए मैच देख कर दर्शक हुए रोमांचित 

आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी पर आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का पहला मैच शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला गया। दूधिया रोशनी में खेले गए मैच में बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाते देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। वहीं हर चौके-छक्के के बाद ढोल के आवाज पर दर्शक नाचते-झूमते रहे। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लड़कियां भी मैदान पर मौजूद रहीं। वहीं अनेक परिवार भी अपने बच्चों को मैच दिखाने के लिए लेकर आए थे। बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे आयुष वत्स और देवेश शर्मा, अनुभवी स्कोरर यूपीसीए के प्रणब दास, यूपीसीए अंपायर पलक शर्मा और आनलाइन स्कोरर, एसीएलओ व बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह की निगरानी में मैचों का आयोजन किया गया। लीग में प्रतिभाग कर रहीं शुभम स्मैशर्स, क्रिक गिरी चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स के मालिक और उनके टीम कप्तान भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts