एचसीएल साइक्लोथॉन में मेरठ से 20 साइकलिस्ट करेंगे शिरकत
नोएडा में आज आयोजित होने वाले साइक्लोथॉन में देश भर के 2500 साइकलिस्ट लेंगे भाग
मेरठ। नोएडा में रविवार को आयोजित होने वाली एचसीएल साइक्लोथॉन में मेरठ के चिकित्सक समेत बीस से अधिक साइकलिस्ट भाग लेंगे।
मीडिया काे जानकारी देते हुए डा सुमित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए यह तीसरी बार नोएडा में आयोजित की जा रही है। साइक्लोथॉन में मेरठ बाइसाइकिल क्लब व न्यूटिमा हॉस्पिटल स्वास्थ्य फिटनेस को बढावा देने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने बताया साइक्लाथॉन में देशभर से 2.3 हजार लोग भाग लेंगे। मेरठ से वह स्वंय , डा वरूण गोयल , देवेन्द्र मलिक ,सचित समेत बीस से अधिक साइक्लिस्ट शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया साइकिल चलाने से व्यक्ति स्वस्थ् रह सकता है। जापान व चाइना आदि देशो में साइकिल पर कार्यालय जाते है इस कारण वह फिट रहते है। अगर हमे अपने को फिट रखना है साइकिल चलानी होगी। इस मौके पर डा संदीप गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment