आज लगेगी आईआईएमटी मेरठ टी -20 लीग के लिए 230 खिलाडियों की बोली
8 टीमों के मालिकों के संचालक खिलाड़ियों पर लगाएगें दांव
मेरठ। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन व आईआाईएमटी विवि के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ में आयोजित होने वाली आाईएमटी टी- 20 लीग के शहर के एक होटल में 230 खिलाड़ियों की बोली 8 टीमों के मालिक लगाएंगे।
टी- 20 लीग में केवल एसो. से पंजीकृत खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ट्रायल में 230 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें बल्लेबाज,स्पिनर , विकेट कीपर , तेज गेंदबाज शामिल है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार शॉट्स, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन कैच पकड़कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की।
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार होटल हरमनी इन में टी-20 लीग के खिलाडियों की बोली 8 टीमों के मालिक लगाएंगे। अधिकतम बोली 2.5 लाख रूपये की होगी। बताया कि लीग आयोजित करने का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।


No comments:
Post a Comment