रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने इंटरनेट पर गदर मचा दिया

मुबंई।  बस कुछ दिनों का इंतजार और उसके बाद रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ हम सबके सामने सिनेमाघरों में होगी। 19 मार्च को ये फिल्म रिलीज होने वाली है।वहीं रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की बातें हो रही हैं। 7 मार्च को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसने फिल्म को लेकर बज़ और बढ़ाने का काम किया. ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

ट्रेलर में रणवीर सिंह का पहले पार्ट से ज्यादा घातक अवतार देखने को मिला। उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए। वहीं एक छोटी सी झलक अक्षय खन्ना की भी दिखी, जिन्होंने पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार निभाया था। ये सभी सितारे ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ट्रेलर के जरिए छा गए हैं। सिर्फ दो दिनों में इसके ट्रेलर को यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और X को मिलाकर 312 मिलियन व्यूज मिले हैं. यानी 31.2 करोड़. वहीं व्यूज के आंकड़े बढ़ ही रहे हैं।

जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है. व्यूज के आंकड़े से जाहिर है कि इंटरनेट पर इस फिल्म को लेकर खूब माहौल बना हुआ है और लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को मेकर्स ने इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज शो भी रखे हैं। पेड प्रीव्यूज शो की बुकिंग जारी है और ट्रेलर की तरह यहां भी जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts