कृषि विवि में वित्त समिति व प्रबंध परिषद की बैठकें सम्पन्न, 19 प्रस्तावों पर मंथन

 मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रशासनिक गतिविधियों के तहत वित्त समिति और प्रबंध परिषद की अहम बैठकों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में वित्तीय और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शुक्रवार दोपहर को कुलपति सभाकक्ष में वित्त समिति की 23वीं बैठक आयोजित हुई। जिसमें कुल 9 बिंदुओंं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव के प्रतिनिधि, डा. परमेन्द्र सिंह (ऑनलाइन), सतीश कुमार, डा. मोनिका सिंह तथा प्रगतिशील कृषक देवव्रत त्यागी सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। इसके बाद अपरान्ह 12 बजे प्रबंध परिषद की 63वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें 10 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज (ऑनलाइन), रफीक अंसारी, कृषि, पशुपालन और वित्त विभागों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन वित्त नियंत्रक पंकज कुमार चतुर्वेदी ने किया। दोनों बैठकों में विश्वविद्यालय के विकास, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार  लिए गए निर्णय संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध कार्यों को नई दिशा देंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts